हार्दिक पटेल BJP: 15,000 कार्यकर्ताओं के साथ हार्दिक पटेल आज औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाएंगे!

हार्दिक पटेल: गुजरात की राजनीति का वह एंग्री यंग मैन जिसकी आवाज़ दिल्ली तक सुनाई देती है। साल 2015 में हार्दिक के पाटीदार आंदोलन ने सूबे की सियासत की हवा ही बदल कर रख दी। महज 22 साल की उम्र में ही हार्दिक पाटीदार समाज के सबसे मजबूत चेहरे कहे जाने लगे। इस आंदोलन के बाद हार्दिक बीजेपी में जाने की दहलीज पर है। कांग्रेस में उपेक्षित होने की बात करके आज उसी बीजेपी की तारीफ कर रहे हैं जिसे कल तक पानी पी पीकर कोस रहे थे। आखिर क्यों कांग्रेस से उनका दिल टूट गया ? और बीजेपी से क्यों उनका दिल आजकल मिल रहा है ?

हार्दिक पटेल ने पोस्टर के माध्यम से आज का कार्यक्रम जारी किया:

हार्दिक पटेल गुजरात की राजनीति में एक उभरता हुआ सितारा बनते नज़र आ रहे हैं। गुजरात में कभी पाटीदार आंदोलन तो कभी कांग्रेस में शामिल होने से लेकर उसके प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस को अलविदा कहने के बाद अब बीजेपी पार्टी का दामन थामने तक वह लगातार सुर्खियां बटोर दे रहे हैं। फिलहाल हार्दिक पटेल आज दोपहर अपने 15000 कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी में शामिल हो जाएंगे

बीजेपी में शामिल होने के लिए पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने एक पोस्टर भी जारी किया है। इसके अनुसार बताया गया है कि हार्दिक पटेल 2 जून को पटेल कमलम् गांधीनगर में बीजेपी में शामिल होंगे। पोस्टर में बताया गया है कि हार्दिक के बीजेपी में ज्वाइन होने के कार्यक्रम आज सुबह 9:00 बजे से शुरू होगा वह सुबह 9:00 बजे घर पर दुर्गा पाठ करेंगे।इसके बाद वह सुबह 10:00 बजे एसजीवीपी गुरुकुल पर श्याम और घनश्याम की आरती करेंगे।

हार्दिक पटेल ने अपने ट्वीट में लिखा है

राष्ट्रहित, प्रदेशहित, जनहित एवं समाज हित की भावनाओं के साथ आज से नए अध्याय का प्रारंभ करने जा रहा हूँ। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र भाई मोदी जी के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्र सेवा के भगीरथ कार्य में छोटा सा सिपाही बनकर काम करूँगा।

3 thoughts on “हार्दिक पटेल BJP: 15,000 कार्यकर्ताओं के साथ हार्दिक पटेल आज औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाएंगे!”
  1. I have been following this site for a while and the improvements they keep making are clearly noticed. The match tracking feature is fantastic and I can place bets on my favorite leagues without any lag. It is easily the most reliable option I have tried recently. betwarriorperu

  2. This place has completely changed how I play online. The slots are creative and the live dealer section feels so authentic. I actually look forward to my evening sessions now. Give it a try at bdvk8casino

Leave a Reply

Your email address will not be published.