अररिया प्रखंड के हरिया पंचायत के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और आम जनों ने मिलकर नशा मुक्ति अभियान की रविवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर शुरुआत की।
अररिया, 23 अक्टूबर 2022

हरिया पंचायत के ही निकटतम गांव पुरनदाहा और डोरिया के साथ अन्य कई गांवों में नशा मुक्ति अभियान पहले से चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत उपरोक्त गांवों के लोगों और जनप्रतिनिधियों ने मिलकर कमेटी का गठन किया है जो समाज में बढ़ते नशे की लत के विरूद्ध काम कर रहे हैं। और युवाओं को नई दिशा की ओर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं।लोगों ने बताया कि इसका सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहा है। हरिया के ईदगाह में आयोजित इस कार्यक्रम में हरिया के लोगों ने आस-पास के गांव में चल रहे नशे के विरुद्ध अभियान से जुड़े लोगों को भी आमंत्रित कर सुझाव मांगा और निर्णय लिया कि हम पहले पंचायत के हर घर में पहुंचकर सभी को यह जानकारी देंगे कि हम ने नशे के विरुद्ध अभियान शुरू किया है। पंचायत को नशा मुक्त करने के लिए लोगों ने कमेटी का भी गठन किया है। हरिया के जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों और लोगों ने जिले के कोने कोने से लोगों को बुलाया और सुझाव मांगा।

इस कार्यक्रम की खास बात यह थी कि नशा मुक्ति को लेकर वर्तमान जनप्रतिनिधि से लेकर पूर्व में रहे जनप्रतिनिधि भी चिंतित दिखे और सब ने मिलकर साथ आकर काम करने का फैसला किया।
इस कार्यक्रम में जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष शाद अहमद बबलू शामिल हुए और उन्होंने अपने पंचायत में नशे के विरुद्ध कैसे सफलता पाई यह जानकारी लोगों के साथ साझा किया। कार्यक्रम में जिला पार्षद इस्तियाक आलम, जिला पार्षद प्रतिनिधि फैसल जावेद यासीन, भगत सिंह युवा मोर्चा से इम्तियाज अनीस लड्डू, तबरेज हसन और उनके कई साथी, हरिया के वर्तमान मुखिया परवेज़, पुर्व मुखिया वारिस, वर्तमान सरपंच, सभी वार्ड मेम्बर आसपास के पंचायतों के कई जनप्रतिनिधियों शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद सभी लोगों ने पंचायत का दौरा किया।
