आयुक्त पूर्णिया प्रमंडल और डीएम अरणीय ने सदर अस्पताल अररिया का किया औचक निरीक्षण। निरीक्षण के बाद आयुक्त पूर्णिया प्रमंडल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यहां पर कुछ डॉक्टरों की भी कमी है जिसका प्रपोजल सरकार को भेजा जाएगा साथ ही साफ सफाई का ध्यान रखने को कहा गया है, अल्ट्रासाउंड कमी है। जब मीडिया ने आयुक्त पूर्णिया प्रमंडल को सिटी स्कैन और एक्स-रे में जनरेटर ना होने की जानकारी दी तो उन्होंने 15 दिन के अंदर जनरेटर लगवाने की बात कही।