अररिया बैरगाछी मार्ग पर बेलवा पुल के पास बाइक और मिट्टी ढ़ो रहे ट्रक की टक्कर में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि बाइक के पीछे बैठा दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिससे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान दिलारा इलेक्ट्रॉनिक के मालिक मोहम्मद महताब इस्लाम नगर वार्ड नं० 26 निवासी के रूप में हुई है, जबकि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की पहचान रौनक अररिया मैनापुर निवासी के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार शाम को मोहम्मद महताब रौनक के साथ बाइक पर सवार होकर बैरगाछी की ओर जा रहे थे कि बेलवा पुल के पास सड़क के नीचे से मिट्टी लेकर आ रहे हाइवा ट्रक की सड़क पर चढ़ने के दौरान बाइक से टक्कर हो गई। इस घटना में मोहम्मद महताब की मौके पर ही मौत हो गई । वही दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाईवे 327E को लगभग 2 घंटे तक जाम कर दिया, अररिया पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा कर जाम खुलवाया। लोगों के द्वारा गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को को सदर अस्पताल भेजा गया डॉक्टरों ने रौनक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।वह मृत व्यक्ति के पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।