अररिया:
29 नवंबर को होने वाले इमारत शरिया बिहार, झारखंड, उड़ीसा द्वारा एक दिवसीय इजलासे आम अजीमुश्शान जलसा को लेकर रविवार को आजाद एकेडमी के विशाल मैदान में बने पंडाल परिसर में शहर के बुद्धिजीवियों व पत्रकारों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए इमारतें शरिया के नायब नाजीम मुफ्ती मो सोहराब आलम नदवी ने कहा कि 29 नवंबर को आजाद एकेडमी के विशाल मैदान में हो रहे इजलस ए आम को लेकर सारी तैयारियों युद्ध अस्तर पर की जा रही है। जलसे की सदारत अमीरे शरियत मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी करेंगे।
इमारत शरिया के नायब नाजिम सह संयोजक व संरक्षक मुफ्ती मो सोहराब आलम नदवी की अध्यक्षता में की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में जलसे की तैयारियों के साथ साथ कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न जिम्मेदारियों को आपस में तक्सीम भी किया गया। प्रेस सम्बोधन में जानकारी दिया गया के अमीरे शरियत मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी व नाएब अमिरे शरियत मौलाना शमशाद रहमानी साहब मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करेंगे।

इतना ही नहीं पश्चिम बंगाल, यूपी, बिहार, झारखंड, उड़ीसा के उलेमा भी शिरकत करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी जानकारी दी गई कि यह अजीमुश्शान जलसा इमारत शरियत के निर्देश पर आजाद एकेडमी के विशाल मैदान में आयोजित होने जा रहा है। जिसमें इसलाहे मोआशरा और समाज में फैली हुई कुरीतियों के खिलाफ दो सिपटो में विशाल जलसे का आयोजन किया जा रहा है।
मुफ्ती सोहराब साहब ने कहा कि खासकर इमारत के नुमाइंदे (नकीब व नायब नकीब), मस्जिदों के इमाम, स्कूल व मदरसों के शिक्षकों को खुशुसी तौर पर जोड़ा गया है। नाएब नाजीम मुफ्ती मो शोहराब आलम नदवी ने यह भी कहा कि यह विशाल अजीमुश्शान जलसा ऐतिहासिक होगी। जिसमें सभी प्रकार के सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए जलसा के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।



उन्होंने कहा कि समाज को तालीम से जोड़ने और नशा मुक्त समाज बनाने के लिए हर लोगों को आगे आना चाहिए। इस जलसे से समाज में एकता और इंसाफ को बढ़ावा मिलेगा और तालिमी बेदारी पैदा होगी। इस जलसे का उद्देश्य मोहब्बत और आपसी भाईचारे की फीजा को कायम करना है।
इस मौके पर काजी़ शहर अतिकुललाह साहब, हाजी एकराम, मौलाना मो आशीफुरहमान, मुफ्ती इनामुल बारी, मौलाना कारी नियाज साहब, प्रोफेसर एम ए एम मुजीब, मो जाफर रहमानी, बलाल साहब, फजरूल रहमान, हाजी हसन, सामाजिक कार्यकर्ता इम्तियाज अनीश उर्फ लड्डू, हाफिज कमरूजजमा आदि मौजूद थे।
