अररिया में गांजा की एक बड़ी खेप बरामद हुई है, एक टैंकलोरी में छुपा कर रखे गए गांजे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। डिस्टिक इंटेलिजेंस यूनिट एवं नगर थाना की संयुक्त कार्रवाई में छिपाकर रखे गांजे से लोड टैंकलोरी को बरामद किया है।

मिली जानकारी के अनुसार एन एल 02Q 9358 नम्बर की ट्रक गुवाहाटी से बिहार में कही गांजा की खेप पहुचाने भेजी जा रही थी, कहां लेकर जाना था इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है। इस कार्रवाई में चालक व उप चालक को गिरफ्तार किया गया है चालक व उप चालक आपस में पिता-पुत्र हैं। गिरफ्तार चालक मोहम्मद अब्बास एवं उपचालक तौहीद बनियापुर छपरा निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने इस टैंकलोरी को एनएच 57 अररिया पूर्णिया मार्ग पर एक ढाबे से बरामद किया है। इस टैंकलोरी में बड़ी चालाकी के साथ गांजा को कई छोटे-बड़े पैकेट में छुपाकर ले जाया जा रहा था।

इस ट्रक में छोटे बड़े अलग-अलग पैकेट में कुल 1589 kg गांजा बरामद हुआ है। इस मामले में पुलिस मामले की जांच कर रही है।