पूर्णिया में पुस्तक मेला 2022 का आयोजन किया जा रहा है तथा यह पुस्तक मेला रचनाकार प्रकाशन, वाणी प्रकाश तथा ज्ञानपीठ प्रकाशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित है। मेले में देश भर के दर्जनों प्रकाशक शिरकत कर रहे हैं। जिला प्रशासन पूर्णिया की ओर से भी स्टाल लगाए गए हैं। पुस्तक मेले का आयोजन 5 से 14 नवंबर तक पूर्णिया के रेणु उद्यान में किया जा रहा है।

इस पुस्तक मेले के आयोजन समिति के अध्यक्ष ने बताया कि मेले का उद्देश्य ना केवल पुस्तकों का स्टॉल लगाकर पुस्तकों की बिक्री हो बल्कि पाठकों की पुस्तक के प्रति एक रुचि पैदा करना भी इस मेले का उद्देश्य है। मेले में मंच बनाया गया है जहां विभिन्न कार्यक्रम के लिए जगह दी गई है जैसे प्रतिदिन 11:00 बजे से लेकर 1:00 बजे तक स्कूल के बच्चों का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। उसमें क्विज, भाषण, पेंटिंग जैसी प्रतियोगिता आयोजित की गई है। 2:00 बजे से लेकर 8:00 बजे रात तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं जिसमें स्थानीय लेखकों, कवियों की रचनाओं की प्रस्तुति होगी। किसी साहित्यिक विषय पर चर्चा होंगी। साथ ही 6:00 बजे से लेकर 8:00 बजे रात तक लोक कलाकार हों, शास्त्री संगीत के हों या सुगम संगीत कलाकार हों वैसे कलाकारों की भी प्रस्तुति होगी।