दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का उनकी सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के मामले पर बयान आया है। उन्होंने कहा कि मेरा प्रधानमंत्री से हाथ जोड़कर अनुरोध है कि एक एक करके जेल में डालने की बजाए आप आम आदमी पार्टी के सभी मंत्रियों, विधायकों को एक साथ जेल में डाल दीजिए। आप एक एक मंत्री को गिरफ़्तार करते हैं इससे जनता के कामों में बाधा होती है। केजरीवाल ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को फर्जी मामलों में जेल में डालकर ये लोग दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो अच्छे काम हो रहे हैं उन्हें रोकना चाहते हैं।