
रविवार की दोपहर अररिया शहर से सटे कोसी में कुछ बच्चे नहा रहे थे, इसी क्रम में 2:00 से 3:00 के बीच 4 बच्चों के डूबने की खबर आई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए गड्ढे में कूदकर एक बच्चे को निकालने में कामयाब हासिल किया, जिसका नाम अयान पिता मो० मोइन अख्तर अररिया प्रखंड के बेलवा पंचायत मिल्लत नगर निवासी बताया गया। इसी बीच एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई और थोड़ी मशक्कत के बाद दूसरे बच्चे को निकाला गया जिसका नाम रेहान पिता मो० ग़ालिब बेलवा पंचायत के शरीफ नगर निवासी बताया गया। और दो बच्चों की खोज एसडीआरएफ की टीम ने देर शाम तक की लेकिन कामयाबी नहीं मिली और अंधेरा हो जाने की वजह से ऑपरेशन को रोकना पड़ा। फिर दोबारा सोमवार को एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। और बचे दो बच्चों की खोज करने लगे। 9:00 बजे के आसपास एक बच्चा इफत जो शरीफ नगर में किराए पर रहने वाले मुन्ना का पुत्र बताया जा रहा है, उसके शव को एसडीआरएफ ने निकाला।और पूरे दिन सर्च ऑपरेशन चलाते हुए काफी मशक्कत के बाद करीब 4:00 बजे के आसपास चौथे बच्चे जिसका नाम रजी बताया गया यह भी शरीफ नगर बेलवा पंचायत का रहने वाला था। उस के शव को भी खोजने में एसडीआरएफ ने कामयाबी हासिल कर ली।चारों बच्चे की उम्र 8 से 10 साल बताई गई। रविवार की देर शाम दो बच्चों का पोस्टमार्टम हो चुका था।और सोमवार को कोसी धार से निकाले गए दो बच्चों का पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया।एक ही जगह के चार बच्चों की मौत से इलाके में काफी मायूसी और सन्नाटा पसरा हुआ है।
