अररिया कोर्ट स्टेशन रोड को बनवाने को लेकर मांग तेज हो गई है। 12 सितंबर को दिन के 12:00 बजे से अररिया कोर्ट रेलवे स्टेशन से युवाओं ने पैदल मार्च कर अररिया प्रखंड मुख्यालय के सामने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल किया है। स्टेशन से जब लोग निकल रहे थे प्रखंड मुख्यालय के सामने भूख हड़ताल पर बैठने के लिए उसी समय अररिया विधायक आबिदुर रहमान मौके पर पहुंचे और जिला परिषद अध्यक्ष का बिना नाम लिए जमकर बरसे उन्होंने कहा कि सिर्फ मेवा खाने के चक्कर में इस रोड का निर्माण नहीं हो पा रहा है। और उन्होंने कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं विधायक का कहना है कि हम इस रोड से आते जाते हैं तो लगता है कि अतरी निकल जाएगा जिला परिषद अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वह हमसे दुश्मनी निकाल रहा है। देखे पूरी वीडियो को

