नीतीश मंत्रिमंडल में आज विभागों का बंटवारा हो गया। गृह विभाग भाजपा को देने पर नीतीश कुमार राजी नहीं हुए हैं। मुख्यमंत्री ने अपने पास गृह, सामान्य प्रशासन, कैबिनेट, निगरानी और निर्वाचन विभाग के अलावा वे सभी विभाग रखे हैं, जो अभी किसी को आवंटित नहीं किए गए हैं।

गौरतलब है कि विजय कुमार चौधरी को ग्रामीण कार्य, ग्रामीण विकास, जल संसाधन, सूचना-जनसंपर्क तथा संसदीय कार्य का मंत्री बनाया गया है। तारकिशोर प्रसाद को वित्त, वाणिज्य कर, पर्यावरण व वन, आपदा प्रबंधन, सूचना प्रौद्योगिकी तथा नगर विकास की जिम्मेवारी दी गई है। रेणु देवी को पंचायती राज, पिछड़ा एवं अत्यंत पिछड़ा कल्याण तथा उद्योग विभाग सौंपा गया है। अशोक चौधरी को भवन निर्माण, अल्पसंख्यक एवं विज्ञान प्रावैधिकी विभाग का मंत्री बनाया गया है।

तारकिशोर प्रसाद
रेणु देवी

आपको बता दें कि विजेंद्र यादव को ऊर्जा, मद्य निषेध, योजना और खाद्य तथा उपभोक्ता मामलों के विभाग का मंत्री बनाया गया है। मेवालाल लाल चौधरी के जिम्मे शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी रहेगी। मुकेश सहनी पशुपालन और मत्स्य विभाग के मंत्री बनाए गए हैं। मंगल पांडेय को स्वास्थ्य, पथ परिवहन तथा कला-संस्कृति विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

 

नीतीश कुमार का मंत्रिमंडल और विभाग
1- मुख्यमंत्री : गृह, सामान्य प्रशासन , कैबिनेट , निगरानी और निर्वाचन विभाग (साथ ही वह सभी विभाग जो अभी किसी को आवंटित नहीं हुए हैं)
2- विजय कुमार चौधरी : ग्रामीण कार्य , ग्रामीण विकास , जल संसाधन , सूचना – जनसंपर्क , संसदीय कार्य
3- तारकिशोर प्रसाद (उप-मुख्यमंत्री) : वित्त, वाणिज्य , कर , पर्यावरण एवं वन , आपदा प्रबंधन , सूचना एवं प्रौद्योगिकी , नगर विकास
4- रेणु देवी (उप-मुख्यमंत्री) : पंचायती राज , पिछड़ा एवं अत्यन्त पिछड़ा कल्याण, उद्योग
5- अशोक चौधरी : भवन निर्माण , अल्पसंख्यक एवं विज्ञान प्रौद्योगकी
6- मेवालाल चौधरी : शिक्षा विभाग
7- मुकेश साहनी : पशुपालन और मतस्य
8- मंगल पांडेय : स्वास्थ, पथ परिवहन, कला संस्कृति