गठबंधन और उनमें शामिल पार्टियाँ,
बिहार विधानसभा चुनाव 2020।
इफ्तेखार आलम की report-
बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार चार गठबंधन चुनाव मैदान में हैं, कई पार्टीयां ऐसी भी हैं जो किसी गठबंधन में शामिल न हो कर अकेले स्वतंत्र रुप से चुनाव मैदान में अपनी क़िस्मत आज़मा रही हैं।
इस प्रकार का दृष्य 1995 के चुनाव में भी देखने को मिला था जिसमें दर्जनों से अधिक पार्टीयां चुनाव लड़ रही थीं।लालू यादव सत्ता में थे ,चुनाव बाद पुन: लालू यादव सत्ता में लौटे थे
2020 में बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे गठबंधनों और पार्टियों की तफसीली जानकारी इस प्रकार है:
बिहार विधानसभा चुनाव 2020

गठबंधन और उनमें शामिल पार्टीयां:
1 – राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA ) इस गठबंधन में चार (4)पार्टीयां शामिल है:
भारतीय जनता पार्टी ( BJP),
जनता दल यूनाइटेड ( JDU),
विकासशील इंसान पार्टी (VIP -मुकेश सहनी ),
हिंदुस्तानी अवामी मोर्चा ( HAM – जीतन राम मांझी)
2 – महागठबंधन
इस गठबंधन में पांच (5) पार्टीयां शामिल हैं:
राष्ट्रीय जनता दल (RJD ),
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस(INC),
भाकपा – माले ( CPI-ML),
भाकपा ( CPI),
माकपा ( CPM)
3 -प्रगतिशील लोकतांत्रिक गठबंधन ( PDA) इस गठबंधन में 7 पार्टीयां शामिल है:
जन अधिकार पार्टी (JAP – पप्पु यादव ),
आज़ाद समाज पार्टी(ASP) – चंद्रशेखर आज़ाद रावण,
सोशल डेमोक्रटिक पार्टी (SDPI)- एम के फैजी,
बहुजन मुक्ति पार्टी (BMP)- बी पी एल मातंग,
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग बिहार इकाई (IUML)- नईम अख़्तर,
वंचित बहुजन अगाड़ी ( VMP)- प्रकाश अंबेडकर,
अवामी नेशनल पार्टी (ANP)- अब्दुल वली खान।
4 – ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेकुलर फ्रंट ( GDSF) इस गठबंधन में छे( 6) पार्टीयां शामिल हैं:
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ( RLSP – उपेंद्र कुशवाहा),
AIMIM -असद उद्दीन ओवैसी,
समाजवादी जनता दल डेमोक्रेटिक ( SJDD -पूर्व केन्द्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव),
BSP- मायावती,
सुलहदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP),
जनतांत्रिक सोशलिस्ट पार्टी (JSP)
कई ऐसी पार्टीयां हैं जो किसी गठबंधन में शामिल न होकर स्वतंत्र रूप से अकेले चुनाव लड़ रही है:
1 – लेकजनशक्ति पार्टी ( LJP – चिराग़ पासवान
2- झारखंड मुक्ती मोर्चा ( JMM – शिबु सोरेन )
3 – जन संघर्ष दल (JSD – पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम)
4 – भारतीय लोक चेतना पार्टी ( BLCP – सत्यानंद दांगी)
5 – आम जनता पार्टी राष्ट्रीय ( AJPR – विधापति चंद्रवंशी
6- प्लुरल्स पार्टी – पुष्पम प्रिया
इस तरह बिहार विधानसभा 2020 में 25 से अधिक पार्टीयां चुनाव लड़ रही हैं।
कई पार्टीयां ऐसी है जिस का नाम जनता पहली बार सुन रही है ।
