जोकीहाट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (50)
जानेंगे हम आज जोकीहाट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बारे में ।
परिसीमन के बाद जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र में , भौगोलिक के साथ-साथ जातीय समीकरण में भी बदलाव आया।
अभी जोकीहाट विधानसभा के अंदर आते हैं: जोकीहाट प्रखंड के 27 पंचायत और पलासी प्रखंड के 12 पंचायत
कुल मतदाता हैं : 2,92,504
पुरुष मतदाता हैं : 1,53,682
महिला मतदाता हैं : 1,38,807
अन्य मतदाता हैं : 15
पुरुष और महिला मतदाताओं का अनुपात है: 52 .5 % : 47 .5 %
पहला विधानसभा चुनाव हुआ था 1967 में |
पहले विधायक बने स्व नजमुद्दीन 1967 में , पीएसपी( प्रजा सोशलिस्ट पार्टी ) से चुनाव लड़े थे।
दूसरी बार 1969 में स्व मो तस्लीमुद्दीन ,कांग्रेस पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ कर जीते।
जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र पर किसी पार्टी विशेष का क़ब्ज़ा कभी नहीं रहा है।
इस विधानसभा सीट पर दबदबा रहा है तो स्व मो तस्लीमुद्दीन के परिवार का।
मो तस्लीमुद्दीन का परिवार इस क्षेत्र से कांग्रेस , जनता पार्टी , समाजवादी पार्टी , राजद , जदयू और स्वतंत्र लड़ कर भी अपनी जीत दर्ज कराता रहा है।
जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र के अब तक हो चुके हैं 14 बार विधानसभा चुनाव , जिसमें 9 बार जीत हासिल की है स्व मो तस्लीमुद्दीन और उनके बेटों ने।
इसके अलावा एक बार पीएसपी पार्टी के उम्मीदवार नजमुद्दीन , दो बार कांग्रेस के उम्मीदवार मोइदुर्रहमान और दो बार जदयू से मंज़र आलम ने जीत दर्ज की है।
1967 : स्व नजमुद्दीन (पीएसपी)
1969 :स्वर्गीय मो तस्लीमुद्दीन (कांग्रेस)
1972 : मो तस्लीमुद्दीन (स्वतंत्र)1977: मो तस्लीमुद्दीन (जनता पार्टी)
1980: मोइदुर्रहमान (कांग्रेस)
1985: : मो तस्लीमुद्दीन (जनता पार्टी)
1990: मोइदुर्रहमान (कांग्रेस)
1995: मो तस्लीमुद्दीन (समाजवादी पार्टी)
2000: सरफ़राज़ आलम (राजद)
2005: मंज़र आलम (जदयू)- फ़रवरी
2005: मंज़र आलम (जदयू)- नवंबर
2010: सरफ़राज़ आलम (जदयू)
2015: सरफ़राज़ आलम (जदयू)
2018: मो शाहनवाज़(राजद)
2017 में अररिया सांसद स्व.मो तस्लीमुद्दीन के निधन पर, उस समय जोकीहाट विधायक सरफ़राज़ आलम के अररिया लोकसभा सीट से उपचुनाव लड़ने की वजह से जोकीहाट विधानसभा का भी उपचुनाव 2018 में हुआ , जिसमें स्व मो तस्लीमुद्दीन के छोटे पुत्र मो शाहनवाज़ आलम ने राजद पार्टी से चुनाव लड़ कर जीत हसिसल की।
जोकीहाट विधानसभा उपचुनाव 2018 में राजद के मो.शनवाज़ को 76,002 मत प्राप्त हुए थे , और उनके निकटतम प्रतिद्विंदी जदयू के मो मुर्शिद आलम को 37,913 मत ही प्राप्त हुए थे , 38,089 मतों से मो शाहनवाज़ ने अपनी जीत दर्ज की थी।
पिछले विधानसभा 2015 में जोकीहाट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का रिजल्ट इस प्रकार था:
जदयू के सरफ़राज़ आलम को 92 ,980 मत आये थे और
स्वतंत्र उम्मीदवार रंजीत यादव को 38 ,910 मत आये थे ,
हार और जीत का अंतर था 54 , 070 मतों का ,
2015 में कुल वोटर्स थे 2 ,57 , 611 और इस बार कुल वोटर्स हैं 2 , 92 , 504
34 ,893 वोटर्स बढ़ गए हैं। एक बड़ी संख्यां मतदाताओं की बढ़ गई है।
पिछले विधानसभा में वोटिंग हुई थी 61 %
इस बार कितने प्रतिशत वोटिंग हो पायेगी ये भी बहुत अहमियत रखता है , क्योंकि जो बाहर काम करने वाले मज़दूर मतदान करने के लिए विधानसभा , लोकसभा बल्कि पंचायत तक के इलेक्शन में घर की ओर आया करते थे , कई महीनों घर बैठ कर ग़रीबी की मार झेल रहे ज़्यादातर मज़दूर लॉकडाऊन खत्म होने के बाद अपने-अपने कामों पर लौट रहे हैं।
इस बार का चुनाव कई वजहों से और अधिक दिलचस्प साबित हो सकता है। क्योंकि राजनीतिक हलकों में चल रही चर्चाओं के मुताबिक इस चुनाव में स्वर्गीय मो तस्लीमुद्दीन के दोनों ही बेटे यानी निवर्तमान विधायक मो शहनवाज और उनके बड़े भाई और पूर्व सांसद सरफराज आलम महा गठबंधन से टिकट के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाये हुए हैं। कहा तो यहां तक जा रहा है कि पार्टी चाहे जो भी हो दोनों भाइयों का इसी विधानसभा से चुनाव लड़ना तय है। वहीं दूसरी तरफ एनडीए में ये सीट भाजपा कोटे में चली गई है। ये देखना दिलचस्प होगा कि मुस्लिम बाहुल्य जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी किसे अपना उम्मीदवार बनाती है। उधर असदुद्दीन ओवैसी की एमआईएम भी जोकीहाट पर नजर बनाए हुए है।
#Bihar2020 #ArariaElection
Video cast : The Samwaad
Report : The Samwaad team
Video edit : Hammad Haider
_____________________________________________
SUBSCRIBE to our Channel for upcoming stories.
https://www.youtube.com/channel/UCbdrN1sf3NlfVymIY3KhWsA
Like and Follow our FB Page.
https://www.facebook.com/News.thesamwaad.in/
Follow us on Instagram.
https://instagram.com/thesamwaad.in?igshid=1lf5x8rre54du
Also Follow on Twitter.
https://twitter.com/the_samwaad?s=09
Visit our web portal.
https://www.thesamwaad.in
Thank You
