भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 25 September, 2020 को एक प्रेस विज्ञप्ति (संखियाँ ECI / PN /64 / 2020) में जिला अररिया के विधानसभा इलेक्शन की जानकारी उपलब्ध कराइ गई।
ECI प्रेस विज्ञप्ति Page1
अररिया जिला में 6 विधानसभा क्षेत्र हैं:
Narpatganj, Raniganj, Forbesganj, Araria, Jokihat और Sikti
नरपतगंज: निर्वाचन क्षेत्र संख्या 46
रानीगंज: निर्वाचन क्षेत्र संख्या 47
फारबिसगंज: निर्वाचन क्षेत्र संख्या 48
अररिया: निर्वाचन क्षेत्र संख्या 49
जोकीहाट: निर्वाचन क्षेत्र संख्या 50
सिकटी: निर्वाचन क्षेत्र संख्या 51

अररिया में विधानसभा चुनाव तीसरे चरण में 07 नवम्बर 2020 को होना है। दिन है शनिवार / सनीचर / Saturday

मतदान का समय है : सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक

पूरे जिला में कुल मतदाताओं की संख्या है : 18,93,326

जिसमें पुरुष मतदाता हैं: 9,92,391 और महिला मतदाता हैं : 9,00,858 ,

इसके अलावा अन्य में भी 77 मतदाता हैं, सेवा मतदाता हैं 886

जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों में क़रीब 3 लाख के आस -पास मतदाता हैं , सबसे ज़्यादा फॉरबिसगंज और रानीगंज में हैं ; सबसे कम सिकटी और जोकीहाट में

पुरुष और महिला मतदाताओं का अनुपात (ratio ) क़रीब 52.5 : 47.5 का है , लगभग 52.5 % पुरुष और 47.5 % महिला मतदाता

ECI प्रेस विज्ञप्ति Page2

कुल मतदान केंद्रों की संख्या 2,732 हैं (मूल और सहायक मतदान केंद्रों को मिला कर )

जिसमें नरपतगंज में 465 ; रानीगंज में 481 ; फारबिसगंज में 495 ; अररिया में 464 ; जोकीहाट में 422 और सिकटी में 405 मतदान केंद्र बनाये गए हैं।

हर मतदान केंद्र पर औसतन क़रीब 700 मतदाताओं के vote देने की व्यवस्था की गई है।

जिला पदाधिकारी ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी भी होते हैं , अररिया जिला के श्री प्रशांत कुमार हैं।

नरपतगंज क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी श्री यूनुस अंसारी हैं

रानीगंज क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी श्री सलीम अख्तर हैं

फारबिसगंज क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी श्री सुरेंद्र कुमार अलबेला हैं

अररिया क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी श्री शैलेश चंद्र दिवाकर हैं

जोकीहाट क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी श्री अनिल कुमार ठाकुर हैं

सिकटी क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी श्री मनोज कुमार हैं।

कोरोना COVID -19 को देखते हुए सभी मतदान केंद्रों पर Social distancing और दूसरे precautions के भी आदेश दिए गए हैं ; help desk , Sanitization , मॉस्क आदि

मतदान करवाने वाले पदाधिकारियों / कर्मियों को मास्क , sanitizer , थर्मल स्कैनर , पी पी ई किट एवं फेस शील्ड उपलब्ध कराया जायेगा।

वोट डालने वालों के लिए तीन लाइनें बनाई जाएँगी, Volunteers की भी मदद ली जाएगी।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से कई guidelines राजनितिक दलों के प्रतिनिधियों को भी दी गई हैं जैसे सभी चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को नामांकन के समय Email id और Social media account की जानकारी देना अनिवार्य है ; door -to -door campaign में उम्मीदवार अपने bodyguard के अलावा अपने साथ सिर्फ चार 4 लोगों को ही रख सकते हैं।

Loudspeaker के लिए अनुमति अनिवार्य है, रात 10 बजे के बाद सुबह 6 बजे तक किसी भी हाल में loudspeaker नहीं बजा सकते हैं।

अधिसूचना जारी करने की तिथि 13 October 2020 है

नाम निर्देशन की अंतिम तारीख 20 October है

अभ्यर्थियां वापस लेने (candidates के नाम वापस लेने) की तारीख 23 October 2020 है

मतदान होना है 07 November 2020 को और

मतगणना होगा या result आएगा 10 November 2020 को।

हर तरफ़ से उम्मीदवारों की एक लम्बी क़तार है..अपनी ओर से भावी-उम्मीदवार पार्टी से ticket हासिल करने की कोशिश में लगे हैं..पटना और दिल्ली तक का सफ़र तय किया जा रहा है..अब देखना ये है के किस-किस को कामयबी मिलती है और फिर जनता किसे सेवा का अवसर प्रदान करती है…

लेकिन अभी हमारा काम है सवाल पूछना और जवाब जानने की कोशिश करना..

क्या किया है और आगे किया करना चाहते हैं? अपने क्षेत्र के लिए!

क्या हैं क्षेत्र की प्रमुख समस्याएं ?

बाढ़ , नशा , शिक्षा , चिकित्सा ,खेल, मनोरंजन , सद्भाव इन मुद्दों पर क्या कहते हैं आप ?

कौन है पहले ? आपकी पार्टी या क्षेत्र के मुद्दे ?

अगर जनता ने इस बार अवसर नहीं दिया, फिर भी रहेंगे सक्रिय क्षेत्र के इन मुद्दों पर ?

जल्द हुँगे रुबरू भावी-उम्मीदवारों से..जानेंगे उनसे…क्या कहते हैं उम्मीदवार इन सवालों पर

देखते रहिये..जुड़े रहिये..द संवाद..सच के साथ

#ArariaElection2020 #BiharElection2020

Video cast : The Samwaad
Report : The Samwaad team
Video edit : Hammad Haider

_____________________________________________

SUBSCRIBE to our Channel for upcoming stories.
https://www.youtube.com/channel/UCbdrN1sf3NlfVymIY3KhWsA

Like and Follow our FB Page.
https://www.facebook.com/News.thesamwaad.in/

Follow us on Instagram.
https://instagram.com/thesamwaad.in?igshid=1lf5x8rre54du

Also Follow on Twitter.
https://twitter.com/the_samwaad?s=09

Visit our web portal.
https://www.thesamwaad.in

Thank You