अररिया नगर परिषद के सभी वार्ड पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं मुख्य पार्षद को दिलाई गई शपथ। The Samwaad

अररिया

अररियाशुक्रवार 13 जनवरी अररिया नगर परिषद के मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद और सभी 29 वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हो गया। नगर परिषद के मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं पार्षदों से कुल 31 को अररिया के डीआरडीए सभा भवन में शुक्रवार 13 जनवरी को शपथ दिलाई गई।

मुख्य पार्षद के तौर पर विजय कुमार मिश्रा एवं उप-मुख्य पार्षद के तौर पर गौतम कुमार साह सहित सभी 31 पार्षदों को एडीएम राज मोहन झा ने शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं सभी वार्ड पार्षदों ने डीआरडीए सभा भवन से नगर परिषद कार्यालय के लिए पैदल मार्च किया।

नगर परिषद कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था।सम्मान समारोह के समापन के बाद मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद और सभी वार्ड पार्षदों ने मिलकर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात अररिया शहर में परमान नदी के किनारे बने जर्जर स्थिति में शवदाह गृह का निरीक्षण करने गए।