मौलाना अबुल कलाम आज़ाद जयंती..!

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिक्षा दिवस के अवसर पर मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती अल्पसंख्यक विद्यालय आज़ाद एकेडमी अररिया में अति हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का प्रारंभ अताउर्रहमान द्वारा तिलावते कलाम पाक से हुआ। तत्पश्चात गाजिया अंजुम ने हम्द शरीफ प्रस्तुत करके सभा को मंत्रमुग्ध कर दिया।

उसके बाद छात्र-छात्राओं ने नात पाक, बज़्म, ग़ज़ल, अशआर, कव्वाली, ड्रामा और राष्ट्रीय गीत की अद्भुत प्रदर्शनी प्रस्तुत की। बाल बालिकाओं ने मौलाना आज़ाद की जीवनी एवं कार्यकलापों पर मूल्यवान भाषण प्रस्तुत किया। बच्चों के बीच क्विज प्रतियोगिता एवं खेलकूद तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। जिसमें क्रमश: निम्न छात्र छात्राओं ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया.!

1. क्विज सीनियर में प्रथम रब्बान आलम द्वितीय आलिया फातिमा तथा तृतीय स्थान पर शोएब अर्सलान रहे।क्विज जूनियर में मुनाजिर हुसैन प्रथम शादाब अलम द्वितीय तथा आलिया प्रवीण तृतीय रही।

2. निबंध प्रतियोगिता सीनियर में प्रथम स्थान पर नवाब आलम द्वितीय सानिया प्रवीण तथा तृतीय रुखसार रही।निबंध प्रतियोगिता जूनियर में प्रथम स्थान पर वफी एजाज़ द्वितीय स्थान सायरा कौसर और तृतीय स्थान सादिया सरवर ने प्राप्त किया।

3. भाषण सीनियर में मोहम्मद मुस्कान ने प्रथम स्थान तो शफ़क परवीन ने दूसरा स्थान और नादिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।भाषण जूनियर में माहेनूर प्रथम रही द्वितीय अब्दुल्ला तथा तृतीय मुनाजिर रहे।

इसके साथ कई अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित हुई जिसमें मैथ रेस और चेयर रेस शामिल हैं।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ज़िला शिक्षा पदाधिकारी उपस्थित हुए उनके साथ डीपीओ अररिया भी मौजूद रहे।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने आज़ाद एकेडमी के बच्चों की प्रस्तुति को देखकर उनकी काफी सराहना की।

संचालन की ज़िम्मेदारी आज़ाद एकेडमी के विज्ञान शिक्षक अरशद अनवर अलिफ़ ने शुरू से आखिर तक निभाई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाध्यापक डा० अब्दुल मन्नान, ओबैदुर्रहमान, अमीनुद्दीन, हम्माद हैदर, काशिफ नदीम, काजिम अजमल, अनवर करीम और अन्य शिक्षकों और लोगों ने काफी योगदान दिया।