दो दिवसीय युवा उत्सव का समापन..शहर के टाउन हॉल में दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव बुधवार को संपन्न हुआ. युवा उत्सव में शास्त्रीय गीत व नृत्य, समूह गायन, समूह लोक नृत्य, शास्त्रीय संगीत, एकांकी नाटक, हारमोनियम वादन, लोकगीत एकल, लोक गाथा आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. इस दौरान जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आये कलाकारों ने विभिन्न विधाओं में भाग लिय। जिला स्तरीय युवा उत्सव के सफल प्रतिभागियों का डीडीसी मनोज कुमार ने उत्साह बढ़ाते हुए राज्य स्तरीय महोत्सव के दौरान बेहतर प्रदर्शन के लिये प्रेरित व प्रोत्साहित किया। गौरतलब है कि जिला स्तर पर चयनित होने के बाद ये राज्य स्तर के कार्यक्रम में शामिल होंगे. मौके पर डीडीसी मनोज कुमार, डीसीएलआर देवेंद्र प्रताप शाही, जिला कल्याण पदाधिकारी, महिला कॉलेज के पूर्व प्राचार्य बासुकीनाथ झा मौजूद थे। उत्सव में जज की भूमिका में दामोदर प्रसाद यादव, चंद्रमोहन झा, गोविंद मिश्र व श्वेता शांभवी ने निभाया।कार्यक्रम के समापन के मौके पर उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा संतोष कुमार सुमन, कार्यक्रम के समन्वयक मिथुन कुमार, शारीरिक शिक्षक मो नौशाद आलम सहित शिक्षक प्रकाश झा, आशीष कुमार, जवाहर झा, सपना आनंद, ललिता कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।