भारत में लोकतंत्र की स्थिति व भविष्य विषय पर संगोष्ठी..भारत में लोकतंत्र की स्थिति एवं भविष्य विषय पर बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित पेंशनर भवन में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रुप में सीपीआई के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व सांसद्र कॉमरेड नरेंद्र नाथ ओझा, सीपीआई राष्ट्रीय परिषद के सदस्य ओम प्रकाश नारायण यादव, एआईवाईएफ के राज्य परिषद सहायक सचिव शंभू देवा शामिल हुए।संगोष्ठी की अध्यक्षता सीपीआई के जिला सचिव कॉमरेड डॉ एसआर झा ने की, जबकि संगोष्ठी का संचालन कार्यालय मंत्री नौशाद अली ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गेना लाल महतो, गिरानंद पासवान, कैप्टन आलोक कुमार, जन जागरण शक्ति संगठन के आशीष रंजन, अयूब आलम, मो सलाहुद्दीन, राजकुमार, एआईवाईएफ के जिला सचिव वदूद आलम, एआईएसएफ के जिला सचिव मुदर्रिस रेजा, सहायक सचिव महबूब आलम, अब्दुल हन्नान, शंभू कुमार, मो. आलम, साकिब रजा, मुर्शीद आलम आदि शामिल थे।
