शुक्रवार 25 नवंबर को अररिया प्रखंड बेलवा पंचायत के मिर्जा भाग में शान फाउंडेशन के द्वारा नशामुक्त जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कई जनप्रतिनिधि समाज सेवी और आम जन शामिल हुए। समाजसेवी इम्तियाज़ अनीस लड्डू ने कहा कि नशा तो रुकनी ही चाहिए इसके अलावा हम लोग टोला-टोला में मकतबों की तैयारी कर के बच्चों को इनगेज करेंगे जिसे बच्चे नशे की ओर नहीं भागेंगे। जो लोग सक्षम नहीं है उन लोगों को नशा मुक्ति केंद्र भेजेंगे। वहां से आने के बाद उन लोगों को चाय की दुकान, पान की दुकान करवा के देंगे।कार्यक्रम में मुख्य रूप से ज़िला पार्षद इश्तियाक आलम, तबरेज हसन, अब्दुल बारी जख्मी, इम्तियाज़ अनीस लड्डू, जसीम उद्दीन, अब्दुल गफूर तूफानी,अरशद अलवर अलिफ और सईदुलरहमान व अन्य लोग मौजूद थे।