16 नवंबर को हर साल राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है इसी उपलक्ष मेंअररिया शहर के समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभा भवन में बुधवार को “राष्ट्र के निर्माण में मीडिया की भूमिका” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा किया गया।

संगोष्ठी का मुख्य अतिथि डीडीसी मनोज कुमार, डीपीआरओ दिलीप कुमार, ज़िला कोषगार पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर उद्घघाटन किया। इसके बाद कार्यक्रम के संयोजक और प्रभारी डीपीआरओ ने स्वागत किया। इससे पहले अतिथियों और जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष व सचिव के अलावा अन्य वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान भी किया गया।

वही मंच संचालक की ज़िम्मेदारी पत्रकार संघ के सचिव अमित कुमार अमन ने बहुत ही खबसूरत अंदाज में निभाई। डीडीसी मनोज कुमार ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में मीडिया कर्मी की अच्छी खासी भूमिका है। उन्होंने कहा की पत्रकारिता का स्तर हमेशा ऊंचा होना चाहिए। अररिया में बेहतर पत्रकारिता दिख रही है। ज़िला जनसंपर्क पदाधिकारी दिलीप कुमार ने कहा कि आज़ादी के समय से लेकर अब तक मीडिया अहम रोल रहा है।




प्रेस दिवस पर जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार, जिला पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष परवेज़ आलम, फ़िरोज़ आलम, चंदन कुमार लालू, अब्दुल गनी लबीब, पंकज कुमार आदि ने निर्धारित विषय पर अपनी अपनी बातें रखी। वक्ताओं ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि आज कॉरपोरेट जगत के हाथों में मीडिया हाउस जा रहा है। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर भी मीडिया कर्मियों को कमतर आंका जा रहा है। मीडिया कर्मियों ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था मीडिया कर्मियों के लिए घातक साबित हो रहा है, जिस से समाज को नुकसान होगा।

इस संगोष्ठी में जिले भर से पत्रकार पहुंचे। मौके पर पत्रकार कमर आलम, जसीमुद्दीन, रज़ी अनवर, शाहिद बसीर मुन्ना, रवि राज, अलाउद्दीन खान, राकेश भगत उर्फ़ मंटू,रवि भगत, अशोक कुमार मिंटू, तेपेश कुमार, संजय कुमार झा, मनीष कुमार, शमशाद आलम, रंजीत कुमार आदि मीडिया कर्मी मौजूद थे।धन्यवाद ज्ञापन ज़िला पत्रकार संघ के सचिव अमित कुमार अमन ने किया।
