गुरुवार की सुबह लगभग 8:00 बजे के करीब अररिया के हरिया टोल प्लाजा के समीप हरिया से अररिया बाजा़ जा रहे एक साइकिल सवार व्यक्ति को 22 पहिया ट्रक ने कुचला। मौके पर ही उस व्यक्ति की मौत हो गई। मृत व्यक्ति मोहम्मद कादिर हरिया पंचायत के वार्ड नंबर 7 निवासी थे। रोजाना गांव से सब्जियां लेकर शहर आते और उसी सब्जियों को बेचकर अपना परिवार चलाते थे। आज भी सब्जियां लेकर अररिया बाज़ार की ओर जा रहे थे तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।इस दर्दनाक हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने लगभग डेढ़ घंटे तक NH 57 पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही मौके पर आर एस थाना पुलिस पहुंची और डेड बॉडी को एनएचएआई के एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया और हरिया के मुखिया और सरपंच के सहयोग से एनएच के जाम को खुलवाया।हरिया पेट्रोल पंप के पास ट्रक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। The Samwaad । Araria
