डीआरडीए सभा भवन में स्वास्थ व शिक्षा जैसे मुद्दों को लेकर बैठक का आयोजनसोमवार को अररिया के डीआरडीए सभा भवन में जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अजीम की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिला परिषद सदस्यों ने स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसे मुद्दों की समस्याओं को उठाया। करीब 5 घंटे तक चली इस बैठक में स्वास्थ्य और शिक्षा का ही मुद्दा छाया रहा इस बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी उपस्थित रहे इस बैठक में पिछले बैठक से लिए गए प्रस्ताव के अनुपालन की समीक्षा की गई। बैठक में स्वास्थ्य शिक्षा बाल परियोजना पीडीएस आदि में भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर चर्चा हुईइस बैठक में संबंधित विभाग के सभी पदाधिकारी जिला परिषद सदस्य व प्रमुख मौजूद थे।