शोक सभा आयोजित कर सिबतैन अहमद के प्रति लोगों ने नम आँखों से शोक प्रकट किया।

भगत सिंह युवा मोर्चा, अररिया के सौजन्य से गुरुवार को टाउन हॉल में जिला कॉंग्रेस कमेटी के प्रवक्ता, कैरियर गाईड एकेडमी के निदेशक, प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष, छांव फाउंडेशन और द संवाद के संस्थापक सदस्य सिबतैन अहमद के लिए शोक सभा का आयोजन और कुरान खानी के साथ दुआ-ए- मग़फि़रत किया गया।भगत सिंह युवा मोर्चा के सदस्यों के साथ साथ आम लोगों ने उन्हें नम आँखों से श्रद्धांजलि दी।इतने जल्दी और बेवक्त कम उम्र में सिबतैन के जाने से लोगों मे काफी सदमा है।

शोक प्रकट करने वाले अधिकांश लोगों की आंखे नम थी। उनके जाने का इस कदर सदमा लोगों पर दिख रहा था कि लोग सही से बोल नहीं पा रहे थे इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो इतने कम उम्र में अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, मिलने जुलने वालों मे कितना शोहरत पा चुके थे यही कारण है कि अररिया से लेकर दिल्ली तक अलग अलग संगठनो ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, राजनीतिक और आर्थिक संघर्षों को नम आँखों से याद किया।

साथ ही इस शोक सभा में उनके ऊपर एक बायोग्राफी लिखने का भी प्रस्ताव सामने आया है।

उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने मातृ भूमि अररिया मे आकर सामाजिक कार्यों में लग गए जिसके कारण वो हर तबके के दिलों में छाप छोड़ कर इस दुनिया से चले गए।

गुरुवार को टाउन हॉल में भगत सिंह युवा मोर्चा अररिया के शोक सभा में गांव से लेकर शहर के लोग भारी संख्या में मौजूद थे जिसमें सिबतैन अहमद के पिता प्रोफेसर रकीब साहब और उनके छोटे भाई सुफयान साहब, सत्येंद्र नाथ शरण साहब, कारी नियाज साहब, फारूक ट्रांसलेटर साहब और भगत सिंह युवा मोर्चा के सदस्य जनाब इम्तियाज अनीस उर्फ लडडु, तबरेज हसन, राशिद इकबाल, राहिल अहमद, मोहतशीम अख्तर और खुर्शीद नेता जी मौजूद थे।