अररिया जिला के क्रिकेट खिलाड़ी और खेल प्रेमी में खुशी का माहौल।

25 सितंबर को पटना के होटल रिपब्लिक में बिहार क्रिकेट संघ के आम सभा सह चुनाव में 32 जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने भाग लिया, बिहार क्रिकेट संघ के कॉमेटी ऑफ मैनेजमेंट के 6 पद पर अध्यक्ष राकेश तिवारी, उपाध्यक्ष दीलीप सिंह, सचिव अमित कुमार, संयुक्त सचिव प्रिया कुमारी, कोषाध्यक्ष आशुतोष कुमार जिला प्रतिनिधि ओम प्रकाश जयसवाल निर्विरोध निर्वाचित हुए ।

20 सितंबर को कुल 6 पद के लिए 8 लोगों ने नामांकन दाखिल किया था, 2 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द होने के बाद बिहार क्रिकेट संघ के चुनाव पदाधिकारी डॉ मुदस्सीर ( रिटायर्ड आईएएस) ( गोवा के पुर्व मुख्य चुनाव आयुक्त) ने सभी निर्वाचित उम्मीदवारों की घोषणा की । बिहार क्रिकेट संघ के चुनाव में पहली बार 6 पद पर 6 लोग निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं बताते चलें की ओम प्रकाश जयसवाल अररिया जिला क्रिकेट संघ के सचिव है ।

सीमांचल कोशी और मिथिलांचल से पहली बार किसी को बिहार क्रिकेट संघ में प्रतिनिधित्व का मौका मिला है यह अररिया जिला के लिए गर्व की बात है, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा ,सुपौल मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा जिला क्रिकेट संघ ने ओम प्रकाश जयसवाल को बधाई दी है वहीं अररिया खेल जगत में खुशी माहौल है अररिया जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष प्रवीर कुमार विश्वास (बासु दा)ने बताया की अररिया जिला के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, सत्येंन शरण कहा के जायसवाल में नेतृत्व करने की क्षमता है जिसका परिणाम है की इन्हें बिहार क्रिकेट संघ के पद चुना गया, वहीं पुर्व अध्यक्ष परवेज़ आलम बिहार के सभी जिलों को शुक्रिया अदा किया, श्री जयसवाल को बधाई देने वाले मे अजय सेनगुप्ता राजेन्द्र यादव, चांद आजमी, अनामी शंकर, अमित सेनगुप्ता, दीलीप कुमार झा,एम ए मुजीब, गोपेश सिन्हा, खुर्शीद खान, नितेश कुमार झा, अशोक मिश्रा, जय प्रकाश जयसवाल, रविशंकर दास चंदन यादव, नंदन ठाकुर, सुनील कुमार,विवेक प्रकाश, डाक्टर सावन, तनवीर आलम अररिया डीएसए के सचिव मासूम रज़ा जिला बैडमिंटन संघ के सचिव आदर्श जयसवाल आदि शामिल हैं।