अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। चांदनी चौक से आजाद एकेडमी चौक तक 10 अक्टूबर को फिर नगर परिषद ने अतिक्रमण खाली करवाया और डीटीओ अररिया ने नो पार्किंग जो़न में खड़ी गाड़ियों का चालान काटा।अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई और वाहनों की चेकिंग दोनों कार्रवाई साथ-साथ एसडीओ की मौजूदगी में की गई।तो वहीं लोगों ने बताया कि शहर में किसी भी मार्केट में पार्किंग नहीं होने की वजह से सड़कों पर गाड़ियां लगाई जाती है। आपको बता दें कि शनिवार को भी अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की गई थी और लगातार यह सिलसिला जारी है। एसडीओ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ऐसी कार्रवाई हम कल भी करेंगे।
