रविवार की दोपहर अररिया शहर से सटे कोसी में कुछ बच्चे नहा रहे थे, इसी क्रम में 2:00 से 3:00 के बीच 3 बच्चों के डूबने की खबर आई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए गड्ढे में कूदकर एक बच्चे को निकालने में कामयाब हासिल किया, जिसका नाम अयान पिता मो० मोइन अख्तर अररिया प्रखंड के बेलवा पंचायत मिल्लत नगर निवासी बताया गया। इसी बीच एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई और थोड़ी मशक्कत के बाद दूसरे बच्चे को निकाला गया जिसका नाम रेहान पिता मो० ग़ालिब बेलवा पंचायत के शरीफ नगर निवासी बताया गया। और एक बच्चे की खोज एसडीआरएफ की टीम ने देर शाम तक की लेकिन कामयाबी नहीं मिली और अंधेरा हो जाने की वजह से ऑपरेशन को रोकना पड़ा। एक बच्चा जो अभी लापता है उसका नाम नियाज जो इस्लाम नगर में किराए पर रहने वाली चांदनी का पुत्र बताया जा रहा है।तीनों बच्चे की उम्र 8 से 10 साल बताई गई। तीनों परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। देर शाम दोनों बच्चों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया।घटना की जानकारी मिलते ही अररिया विधायक अब्दुर्रहमान और पूर्व सांसद सरफराज आलम ने परिवार से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी।