नगर परिषद चुनाव को लेकर पहले चरण के लिए नामांकन की आखिरी तिथि आज ही थी। भारी वर्षा और वज्रपात के बीच प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। आपको बताते चलें कि 19 सितंबर को रात्रि 8:00 बजे तक चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक जो जानकारी दी गई है, अररिया नगर परिषद के 29 वार्डों में कुल 147 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है। और अररिया नगर परिषद से मुख्य पार्षद के लिए कुल 22 पर्चे दाखिल किए गए हैं और उप मुख्य पार्षद के लिए 8 लोगों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया है। अब देखना यह है कि नामांकन वापसी की तिथि के बाद मैदान में कितने प्रत्याशी बच जाते हैं।

