Araria, जोकीहाट: जिले में अपराधियों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन लूट की वारदात, हत्या, चोरी और ना जाने अनगिनत अपराधिक गतिविधियां होती रहती है। ताजा मामला जोकीहाट के कुर्सेल पंचायत का है, कुर्सेल पंचायत के कारोबारी शाहनवाज की शनिवार रात उदाहाट से अपने घर कुर्सेल जाने के क्रम में बीच रास्ते में ही अपराधियों ने चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। इस वारदात को अपराधियों ने उखवा-कुर्सेल मोड़ पर अंजाम दिया। वारदात की सूचना मिलते ही अररिया एसपी मौके पर पहुंचकर शव को अररिया सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए ले गए। शाहनवाज (पिता- मुंशी अयूब) उदाहाट के पास बालू-गिट्टी का बिजनेस करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.