अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर एंव बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार पूरे भारत में देशव्यापी आंदोलन महंगाई, बेरोजगारी, खाद्ध पदार्थों (घी,दही,दूध,दाल,चावल) पर जीएसटी, अग्निपथ योजना के विरोध में किया गया। इस अवसर पर शुक्रवार 5 अगस्त 2022 को जिला अध्यक्ष (अररिया) अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि केंद्र की सरकार अपनी नाकामी को छुपाती है आम जन जीवन में इस्तेमाल होने वाले चीजों पर जीएसटी जैसी वसूली लगाकर यह साबित करना चाहती है की ग़रीबी नहीं गरीबों को हटाओ। जिला प्रवक्ता सिबतैन अहमद ने कहा कि जिस प्रकार से 2019 के मुकाबले आज पेट्रोल में 37%,डीजल में 36%,गैस में 114%,नमक में 33%,अरहर दाल में 22%, सोयाबीन तेल में 76%, सरसों तेल में 59%,चाय में 33% की वृद्धि वर्ल्ड बैंक 2021 के अनुसार यूवा बेरोजगारी में 28.3% की वृद्धि जहां 2015 में 10982 पूर्व सैनिकों को नौकरी मिली आज वही 2021 में यह घट कर 2903 रह गई तो आने वाले दिनों में अग्निपथ योजना बेरोजगारी ही बढ़ाएगी। विरोध प्रदर्शन कर सभी प्रदर्शनकारियों ने अररिया नगर थाना में गिरफ्तारी दी । जिला अध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा के साथ उपाध्यक्ष शंकर प्रसाद साह,साद अहमद, ओवेस यासीन, खालिद हुसैन, जिला प्रवक्ता सिबतैन अहमद, प्रखंड अध्यक्ष जफरूल हसन व अन्य मौजूद थे।