बच्ची के साथ किया गांव के लड़के ने दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार..

अररिया आर एस ओपी क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की शाम मेला से घर लौट रही एक नाबालिक बच्ची को जबरदस्ती उसी के गांव के एक युवक द्वारा बहला-फुसलाकर घर ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।पीड़ित बच्ची के परिजनों के द्वारा महिला थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आरएस थाना पुलिस द्वारा आरोपी युवक को गिरफ्तार कर महिला थाना को सौंप दिया गया। इसके बाद पीड़ित की मेडिकल जांच की प्रक्रिया चल रही है। गिरफ्तार आरोपी आरएस ओपी क्षेत्र के मोमिन टोला वार्ड संख्या 3 निवासी है। आरोपी के विरुद्ध महिला थाना कांड संख्या 52/22 के तहत के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।जानकारी के अनुसार नाबालिग पीड़िता के पिता को जब बच्ची ने अपनी आपबीती सुनाई। उसके पिता व चाचा जब आरोपी के घर शिकायत लेकर पहुंचे तो आरोपी के पिता वह आरोपी की मां ने उन्हें जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करके मारपीट किया।