प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन ने मरहम सिबतेन अहमद की याद में शोक सभा का आयोजन किया।शनिवार को कैरियर गाइड एकेडमी के प्रांगण में कैरियर गाइड एकेडमी के डायरेक्टर, प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष, छांव फाउंडेशन और द संवाद के संस्थापक सदस्य, कांग्रेस पार्टी के जिला प्रवक्ता रहे सिबतेन आमद की याद में शोक सभा का आयोजन किया गया।शोक सभा में सिबतेन अहमद के द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया और उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।शोक सभा में आने से पहले एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष समाइल अहमद सिबतेन अहमद के गांव हरपूर जाकर उनकी कब्र पर उनके लिए दुआएं की।इस सभा के समापन से पहले उनके लिए दुआ की गई और 2 मिनट का मौन रखा गया।शोक सभा में प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष समाइल अहमद के साथ साथ एसोसिएशन के सीमांचल क्षेत्र के सभी जिलों के जिला अध्यक्ष अररिया के प्राइवेट स्कूलों के डायरेक्टर और प्रिंसिपल शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।