अररिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र
जानेंगे हम आज अररिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बारे में ।
परिसीमन के बाद पूरा प्रखंड बन गया अररिया विधानसभा क्षेत्र ।
बता दें कि वर्ष 2009 में परिसीमन हुआ था, इसका असर अररिया विधानसभा पर भी पड़ा था, पूर्व में जब अररिया प्रखंड के दक्षिणी भाग के नौ पंचायत जोकीहाट विधानसभा का हिस्सा हुआ करते थे तब कुर्साकांटा प्रखंड के सभी 13 पंचायत अररिया विधानसभा क्षेत्र में शामिल थे, लेकिन अब कुर्साकांटा प्रखंड सिकटी विधानसभा क्षेत्र का अंग बन गया है।
अभी अररिया विधानसभा के अंदर आते हैं: 29 वार्ड और 30 पंचायत
कुल मतदाता हैं : 3,14,038
पुरुष मतदाता हैं : 1,640,33
महिला मतदाता हैं : 1,49,994
अन्य हैं : 11
पुरुष और महिला मतदाताओं का अनुपात है: 52 .2 % : 47.7 %
पहला विधानसभा चुनाव हुआ था 1952 में
1952 से 2015 तक विधानसभा चुनाव हुए 17 बार
सबसे पहले विधायक चुने गए थे स्व ज़िआउर्रहमान ,
पिछले विधानसभा 2015 में विधायक बने उनके पोता आबिदुर्रहमान ।
आबिदुर्रहमान के पिता स्व मोइदुर्रहमान भी विधायक व मंत्री रह चुके थे, लेकिन उनहोंने जोकीहाट विधानसभा से चुनाव लड़ कर जीत हासिल की थी।
स्व तस्लीमुद्दीन (पूर्व केंद्रीय ग्रह राज्य मंत्री ) भी अररिया विधानसभा से 1980 में विधायक रह चुके हैं।
अररिया के वर्तमान भाजपा सांसद प्रदीप कुमार सिंह भी अररिया विधानसभा से दो बार जीत हासिल कर चुके हैं (2005 फ़रवरी , 2005 नवंबर)।
कांग्रेस ने छ 6 बार जीत दर्ज की
चार 4 बार स्वतंत्र उम्मीदवारों ने जीत हासिल की
भजपा ने दो बार जीत हासिल की (फ़रवरी 2005 और नवंबर 2005 )
लोजपा ने दो बार जीत हासिल की
सोशलिस्ट पार्टी ने एक बार जीत दर्ज की
जनता पार्टी ने एक बार जीत हासिल की
बिहार पीपुल्स पार्टी (बीपीपी ) ने एक बार जीत दर्ज की
पहले विधायक बने स्व ज़ियाउर्रहमान 1952 में , स्वतंत्र चुनाव लड़े थे।
दूसरी बार 1957 में स्व ज़ियाउर्रहमान ,कांग्रेस पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ कर जीते।
1962 : बालकृष्ण झा (स्वतंत्र )
1967: शीतल प्रसाद गुप्ता (कांग्रेस)
1969: शीतल प्रसाद गुप्ता (कांग्रेस)
1972: आज़म (सोशलिस्ट )
1977: श्रीदेव झा (कांग्रेस )
1980: तस्लीमुद्दीन (जेएनपी )
1985: हालीमुद्दीन (कांग्रेस)
1990: विनोद कुमार राय (स्वतंत्र)
1995: विजय कुमार मंडल (बीपीपी)
2000: विजय कुमार मंडल (स्वतंत्र)
2005: प्रदीप कुमार सिंह (भाजपा ) (फ़रवरी में )
2005: प्रदीप कुमार सिंह (भाजपा ) (नवंबर में )
2009: विजय कुमार मंडल (लोजपा )
2010: ज़ाकिर हुसैन खान (लोजपा )
2015: आबिदुर्रहमान (कांग्रेस)
पिछले विधानसभा 2015 में अररिया निर्वाचन क्षेत्र का रिजल्ट इस प्रकार था:
कांग्रेस के आबिदुर्रहमान को 92 ,667 वोट आये थे और
लोजपा के अजय कुमार झा को 52 , 623 वोट आये थे ,
हार और जीत का मार्जिन था 40 , 035 वोट का ,
2015 में कुल वोटर्स थे 2 ,77 , 857 और इस बार कुल वोटर्स हैं 3 , 14 , 038 वोटर्स
36 ,181 वोटर्स बढ़ गए हैं। यानी जितने से हार जीत हुई थी क़रीब उतने ही बढ़ गए हैं वोटर्स |
पिछले विधानसभा में वोटिंग हुई थी 63 ,2 % ,
इस बार ये देखना दिलचस्प होगा कि दोनों प्रमुख गठबंधन किसे अपना उम्मीदवार बनाती है।
वहीं अगर लोजपा एकला चलो के निर्णय पर कायम रहती है तो इस बात की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है कि लोजपा भी अपना उम्मीदवार अररिया विधानसभा से उतारे।
ऐसे में मुकाबला त्रिकोणीय और अधिक रोचक हो जाएगा। जीत हार का फैसला तो हर हाल में क्षेत्र के मतदाता करेंगे।
#Bihar2020 #ArariaElection
Video cast : The Samwaad
Report : The Samwaad team
Video edit : Hammad Haider
_____________________________________________
SUBSCRIBE to our Channel for upcoming stories.
https://www.youtube.com/channel/UCbdrN1sf3NlfVymIY3KhWsA
Like and Follow our FB Page.
https://www.facebook.com/News.thesamwaad.in/
Follow us on Instagram.
https://instagram.com/thesamwaad.in?igshid=1lf5x8rre54du
Also Follow on Twitter.
https://twitter.com/the_samwaad?s=09
Visit our web portal.
https://www.thesamwaad.in
Thank You
