अररिया-जोकीहाट-किशनगंज जाने वाले मार्ग में अररिया जीरोमाईल से पुरब कोशी पर बना पुल का एप्रोच सड़क कटाव के कारण डैमेज हो गया है जिस कारण इस मार्ग पर आवागमन बंद कर दिया गया है जोकीहाट, सिकटी,पलासी, कुर्साकाटा किशनगंज के लोगों के लिए अररिया आने का रास्ता बेरियर चौक – बेलवा- मजगमा -दियारी होते हुए कुसियारगांव में हायवे पर या नहर के रास्ते जीरोमाइल तक आना होता है।

 

यादव टोला (दियारी) में नहर और कोशी पर बने पुल में लम्बा जाम लगता है शाम में एक स्थानीय बच्चे का एक्सिडेंट और स्पोट डेथ के कारण ग्रामीणों नें दियारी पुल को भी जाम कर दिया है जाम अभी भी जारी है। मोटरसाइक वाले दियागंज के पूरब नहर के पूर्वी उत्तरी छोड़ से निकल कर मेनपुल के उत्तरी छोड़ हो कर सकड़े पैदल पथ (पुल) से निकल रहे हैं।

मैं अभी 9 बजे इधर से ही गुजरा हूं रास्ता बहुत मुश्किल है कई मोटरसाइकिल नहर में फिसल कर गिर भी गया है।

 

मैनापुर – कोशकीपुर -तिरशुलिया घाट होते हुए अररिया के रास्ते में एक कलहवट डैमेज होने के कारण ये रास्ता भी करीब करीब बंद हो गया है ।

रिपोर्ट: Iftekhar Alam