
अररिया कचहरी जब आप आएंगे तो जलजमाव, कचरा, कीचड़, रोड पर महीनों से लगा गंदा पानी देख सकते हैं।जब आप नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रतिमा मेन गेट से अंदर आएंगे तो दाहिने हाथ पर डिस्ट्रिक्ट टाइपिस्ट बिल्डिंग है और बाएं हाथ पर जिला अधिवक्ता संघ भवन है। और डिस्ट्रिक्ट टाइपिस्ट भवन से आगे पेंशनर समाज भवन है। और पेंशनर समाज भवन के ठीक सामने धरना स्थल और ऐतिहासिक वटवृक्ष है। मेन गेट के सामने ही जो दूसरी तरफ गेट है वहां से होकर आप समाहरणालय में प्रवेश कर सकते हैं। इसी कैंपस में जिला निबंधन कार्यालय भी है। और इस कैंपस से सटे SDO का कार्यालय है और कैंपस से सिर्फ 50 से 100 मीटर की दूरी पर ही जिला अधिकारी महोदया बैठती है।रोजाना हजारों लोगों का पूरे जिले से आना जाना होता है जिन्हें यहां की गंदगी का सामना करना पड़ता है। इतना महत्वपूर्ण जगह होने के बावजूद इस ओर किन्ही का ध्यान नहीं है। सीनियर एडवोकेट देवेंद्र मिश्रा बताते हैं इसकी शिकायत हमने एसडीओ को की है, SDO ने नगर परिषद के एग्जीक्यूटिव से बात कर इसे ठीक करवाने का आश्वासन दिया है।
